उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपनी टीम घोषित कर दी है। काफी लम्बे समय से इस घोषणा का इंतजार किया जा रहा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी की हरि झंडी मिलने के बाद यह घोषणा आज हुई है।
स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी टीम क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर यह घोषणा किया है। साथ ही जाति समीकरण को भी साधने की पूरी कोशिश की गई है।
नई टीम की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी बड़े नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष
लक्ष्मण आचार्य (वाराणसी), पंकज सिंह (नोएडा), विजय बहादुर पाठक (लखनऊ), कांता कर्दम (मेरठ), सलिल विश्नोई (कानपुर), दयाशंकर सिंह (बलिया), सुरेंद्र नागर (नोएडा), सतपाल सैनी (मुरादाबाद), पद्मसेन चौधरी (बहराइच), नीलम सोनकर (आजमगढ़), कमलावती सिंह (कानपुर), प्रकाश पाल (कानपुर), संतोष सिंह (लखनऊ), देवेंद्र चौधरी( मेरठ), ब्रजबहादुर उपाध्याय (हाथरस) व सुनीता दयाल (गाजियाबाद)।
प्रदेश महामंत्री
जेपीएस राठौर (शाहजहांपुर), गोविंद नारायण शुक्ल(अमेठी), अश्वनी त्यागी (मेरठ),अमरपाल मौर्य (प्रतापगढ़), सुब्रत पाठक (कन्नौज),अनूप गुप्ता (लखीमपुर) व प्रियंका रावत (बाराबंकी)।
प्रदेश मंत्री
त्रयंबक त्रिपाठी (संतकबीर नगर), सुभाष यदुवंश (बस्ती), संजय राय (गाजीपुर), चंद्रमोहन सिंह (बुलंदशहर),देवेश कोरी (कानपुर), शंकर गिरी (वाराणसी), अंजुला माहौर (आगरा), अशोक जाटव (चित्रकूट), प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रुखाबाद), मीना चौबे (वाराणसी), रामचंद्र कनौजिया (लखनऊ), शकुंतला चौहान-लोनिया (गोरखपुर), अनामिका चौधरी-निषाद (प्रयागराज) व पूनम बजाज(अलीगढ़)।