योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में 36 सीटों पर हुए MLC के चुनाव में भाजपा ने सपा का सूपड़ा साफ कर दिया। भाजपा इस चुनाव में 33 सीट जीतने में सफल रही। बाकि बचे 3 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज करने में सफल रहे। इस जीत के साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश के विधानसभा और विधान परिषद में पूर्ण बहुमत के आंकड़े को क्राॅस कर गई। आइए जानते हैं कि किस सीट पर कहां और किसकी जीत हुई?

यह भी पढ़ेंः Bank Holidays : इस सप्ताह चार दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1- लखनऊ-उन्नाव सीट – भाजपा के रामचन्द्र प्रधान ने सपा के सुनील साजन को 3000 से अधिक मतों से शिकस्त दी थी।

2- जौनपुर सीट- धनंजय सिंह के करीबी कहे जाने वाले वृजेश सिंह प्रिंशु ने सपा के मनोज यादव को 2500 से अधिक वोटों से हराया। वृजेश सिंह प्रिंशु भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे।

3- देवरिया-कुशीनगर सीट- भाजपा के रतन पाल सिंह ने सपा उम्मीदवार डाॅ कपिल खान को 3200 से अधिक वोटों शिकस्त दी है।

4- मेरठ-गाजियाबाद सीट- भाजपा के उम्मीदवार धर्मेंद्र भारद्वाज ने सपा उम्मीदवार सुनील रोहटा को 3400 से अधिक वोटों से हराया है।

5- रायबरेली सीट- दिनेश प्रताप सिंह भाजपा के टिकट पर 2100 से अधिक वोटों से जीतने में सफल रहे।

यह भी पढ़ेंः UP News Update: अखिलेश यादव को आजम खान देंगे झटका? करीबी ने जताई नाराजगी

6- आगरा-फिरोजाबाद सीट-  इस सीट पर चुनाव लड़ रहे सपा उम्मीदवार को महज 205 वोट ही मिले। भाजपा के प्रत्याशी विजय शिवहरे 3266 वोट से अपना चुनाव जीतने में सफल रहे।

7- आजमगढ़ सीट –  इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार विक्रांत सिंह अपना चुनाव जीतने में सफल रहे। उन्होंने भाजपा के अरुण यादव को 2813 वोटों से शिकस्त दी है।

8- गाजीपुर सीट- भाजपा के विशाल सिंह चंचल ने सपा उम्मीदवार को 1700 से अधिक वोटों से हराया।

9- सुल्तानपुर सीट– भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह ने सपा उम्मीदवार को चुनाव में 1269 वोटों से शिकस्त दी।

10 – प्रतापगढ़ सीट- जनसत्ता दल के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह जीत दर्ज करने में सफल रहे।

uttar pradesh MLC chunav Result