भदोही। 22 अगस्त। भदोही जिले के सुरियावां थाने के हरीपुर गाँव में दलित परिवार का आरोप है कि एक समुदाय विशेष की तरफ से उसके कमरे से बेदखल किया जा रहा है। जबकि दलित परिवार उस ज़मीन पर वर्षों से अपना आवास बना कर रह रहा है। दिव्याग और पीड़ित दलित जिलाधिकारी से भी अपनी फरियाद कर चुका है लेकिन अभी उसे न्याय नहीँ मिला है।
दिव्याग दलित सुनील कुमार के अनुसार इस मामले में उसने जिलाधिकारी भदोही को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीँ हुई है।सुनील का आरोप है कि शनिवार को डायल- 100 पुलिस आई थीं। वह जबरिया उसे बेदखल कर रहीं थीं। जबकि पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम है। पुलिस दलित को परेशान कर रहीं है।
सुनील कुमार का कहना है कि हम अपने वर्षों जीर्ण-शीर्ण मकान में रह रहे हैं लेकिन मुझे जबरिया विशेष समुदाय के दबंग व्यक्ति तरफ़ से मुझे बेदखल किया जा रहा हैं। जिस आवास में मैं हूँ उसे ख़ुद का बताया जा रहा है। जबकि दबंग व्यक्ति वहां पहले से पक्का मकान बनाया है। सुनील कुमार ने जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक आरबी सिंह से गुहार लगाई है कि उसके साथ न्याय किया जाय। जबकि आरोपी पक्ष अपनी भूमि बताता है। इधर पंचायत चुनाव को देखते हुए वोटबैंक की राजनीति की जा रहीं है क्योंकि यहाँ विशेष समुदाय के लोग चुनाव में परिणाम की बाजी पलटने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा है इस तरह की कोई बात नहीँ है। पुलिस किसी साथ अन्याय नहीँ करेगी। वह मामला ग्रामसमाज भूमि का है। पुलिस कानून- व्यवस्था नहीँ विगड़ेने देगी। पुलिस ने किसी को बेदखल नहीँ किया है।