विकास दुबे के साथ अमर दुबे ( तस्वीर: Pankaj jha)

पिछले कई दिनों फरार चल रहा अपराध विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। पुलिस गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। और मोबाइल डिटेल्स तलाशे जा रहें हैं।

विकास दूबे का के दो और साथी एनकाउन्टर में ढेर

उत्तर प्रदेश STF इस समय कानपुर के कुख्यात आरोपी को पकड़ने के लिए हर तरफ छापे मार रही है। कल सुबह उसे बड़ी कामयाबी मिली थी। जब हरियाणा के फरीदाबाद विकास को पकड़ने गई तो पुलिस को विकास नहीं मिला लेकिन उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कानपुर लाया जा रहा था। उनमें से प्रभात मिश्रा जिसके कल पैर में गोली लगी थी वह भागने की कोशिश कर रहा था जिसके बाद पुलिस ने एनकाउन्टर में ढेर कर दिया गया। पुलिस ने अपने जारी बयान में कहा है कि “कल गिरफ्तार किए गए 3 लोगों में से 1 के पैर में पुलिस ने गोली मारी, पुलिस जब उसे कानपुर ला रही थी तब उसने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मारी। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।”

इसके अलावा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी उत्तर प्रदेश के इटावा में मिली। विकास दूबे गैंग का एक और सदस्य बाऊ शुक्ला को पुलिस ने एनकाउन्टर में मार गिराया।