कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। पिछले कई दिनों से वह फरार चल रहा था। विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। वहीं यह भी तय हुआ है कि मध्यप्रदेश पुलिस विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी

आज सुबह विकास दूबे का के दो और साथी एनकाउन्टर में ढेर

उत्तर प्रदेश STF इस समय कानपुर के कुख्यात आरोपी को पकड़ने के लिए हर तरफ छापे मार रही है। कल सुबह उसे बड़ी कामयाबी मिली थी। जब हरियाणा के फरीदाबाद विकास को पकड़ने गई तो पुलिस को विकास नहीं मिला लेकिन उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कानपुर लाया जा रहा था। उनमें से प्रभात मिश्रा जिसके कल पैर में गोली लगी थी वह भागने की कोशिश कर रहा था जिसके बाद पुलिस ने एनकाउन्टर में ढेर कर दिया गया। पुलिस ने अपने जारी बयान में कहा है कि “कल गिरफ्तार किए गए 3 लोगों में से 1 के पैर में पुलिस ने गोली मारी, पुलिस जब उसे कानपुर ला रही थी तब उसने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मारी। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।”

इसके अलावा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी उत्तर प्रदेश के इटावा में मिली। विकास दूबे गैंग का एक और सदस्य बअउ शुक्ला को पुलिस ने एनकाउन्टर में मार गिराया।