विकास दुबे का आज सुबह एनकाउन्टर कर दिया गया। डाक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब पुलिस विकास को वापस कानपुर ला रही थी तब वह पुलिस से बंदूक छीनने का प्रयास किया जिसके कारण गाड़ी पलट गई और वह भागने की कोशिश कर रहा था जिसके बाद STF ने उसका एनकाउन्टर कर दिया। इस दौरान दो पुलिस अधिकारियों के भी चोटिल होने की भी खबर है। कानपुर SP के अनुसार विकास दुबे ने बंदूक छीनने का कोशिश किया। जिसके बाद पुलिस ने पहले आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की लेकिन उसने फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने आत्म रक्षा में गोली चालाई थी।
विकास दुबे को कल उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश STF उसे सड़क मार्ग वापस ला रही थी। जब गाड़ी कानपुर के करीब पहुंची तब यह घटना घटित हुआ। पिछले कई दिनों से उसकी तलाश हो रही थी।