विकास दुबे के साथ अमर दुबे ( तस्वीर: Pankaj jha)

विकास दुबे का एनकाउन्टर कर दिया गया! बताया जा रहा है कि गब गाड़ी पलट तो वह भागने की कोशिश कर रहा था जिसमें पुलिस ने उसका एनकाउन्टर कर दिया। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई ।

इससे पहले उत्तर प्रदेश STF कल शाम को विकास दुबे को लेकर उज्जैन से वापस कानपुर आ रही है। लेकिन इस बीच STF की एक गाड़ी पलट गई जिसके कारण कई अधिकारी चोटिल हो गए। उन सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे इसी गाड़ी में था। फिलहाल उसको दूसरी गाड़ी में लाया जा रहा है।

कानपुर- झांसी हाइवे पर गाड़ी फिसलने के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो गई। कल विकास दुबे की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश के उज्जैन मंदिर से हुई थी। कानपुर कांड का मुख्य आरोपी है विकास दुबे और उसकी तलाश पिछले कई दिनों से चल रही थी।