विकास दुबे के एनकाउन्टर पर ताजा बयान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का आया है। उन्होंने प्रेस को दिए बयान में कांग्रेस पर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा “मध्यप्रदेश पुलिस ने अपना काम किया, विकास दुबे को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया। अफसोस और मातम उनके लिए है जो कल कह रहे थे कि ज़िंदा पकड़ लिया, आज कह रहे हैं कि कैसे मर गया। कांग्रेस को कभी देखा है कि कभी किसी आतंकवादी के मारे जाने पर इतनी त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त की हो?”
विकास दुबे को कल उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उसे सड़क मार्ग से कानपुर लाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार गाड़ी रास्ते में पलट गई जिसके बाद विकास ने STF से बंदूक छीन कर भागने की कोशिश कर रहा था। पहले पुलिस ने समर्पण के लिए कहा लेकिन जब उसने फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने उसका एनकाउन्टर कर दिया।