यंग थिंकर्स फ़ोरम द्वारा अपनी नई वेबसाइट www.youngthinkersforum.com का अनावरण रविवार को किया गया। वेबसाइट पर जाकर यंग थिंकर्स फ़ोरम सम्बंधित सभी जानकारियाँ प्राप्त की जा सकेंगी।
क्या है यंग थिंकर्स फ़ोरम?
यंग थिंकर्स फ़ोरम एक ऐसी संस्था है जो युवाओं को अपने विचार रखने का मंच प्रदान करती है। वर्तमान में इस समूह में सौ से भी अधिक युवा जुड़े हुए हैं और यह फ़ोरम मध्यप्रदेश के कई जिलो में कार्य करता है। समय-समय पर फ़ोरम द्वारा विशेषज्ञों द्वारा कार्यशालाओं, पुस्तक परिचर्चा एवं मासिक युवा संवाद का आयोजन किया जाता है।
वेबसाइट पर मिल सकेगी निम्न जानकारी:
ऑनलाइन कोर्स:
साइट पर फ़ोरम द्वारा करवाए जाने वाले विभिन्न ऑनलाइन कोर्स की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। वर्तमान में फ़ोरम द्वारा मुख्यतः चार कोर्स- सभ्यता अध्ययन, नीति अध्ययन, आंतरिक सुरक्षा अध्ययन एवं विरासत अध्ययन करवाए जा रहे हैं। इन विषयों पर फ़ोरम द्वारा कई कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है।
वीडियो:
वेबसाइट पर वाईटीएफ़ द्वारा सभी चयनित वीडियो, यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव एवं मासिक संवाद (वाईटीएफ़ टॉक्स) के वीडियो उपलब्ध होंगे। यहाँ फ़ोरम के यूट्यूब हैंडल की लिंक पर जाकर भी सभी वीडियो प्राप्त किए जा सकेंगे।
वाईटीएफ़ कैलेंडर:
वेबसाइट पर उपलब्ध वाई.टी.एफ़. कलेंडर पर फ़ोरम के ही नहीं बल्कि देश के भी आगामी प्रमुख आयोजनों की जानकारी उपलब्ध होगी। फ़ोरम व देश के किसी भी प्रमुख आयोजन की तिथि एवं स्थान आदि की जानकारी यहाँ प्राप्त कर सकेंगे।
लेख:
यही नहीं फ़ोरम की वेबसाइट पर वाईटीएफ़ द्वारा चयनित लेख (आर्टिकल्स), मध्य प्रदेश के विभिन्न बुद्धिजीवियों द्वारा लिखे हुए प्रमुख लेख एवं वाईटीएफ़ द्वारा प्रकाशित लेख पढ़े जा सकेंगे।
फ़ोरम से कैसे जुड़ें:
यंग थिंकर्स फ़ोरम के साथ कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति अब साइट पर ही गूगल डॉक फॉर्म की मदद से आवेदन कर पाएंगे। आवेदक वांछित पद की लिंक पर जाकर अपना फॉर्म भर अपना सीवी अपलोड कर सकेंगे।
यंग थिंकर्स फ़ोरम सम्बंधित और भी कई जानकारियाँ www.youngthinkersforum.com के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं।