आशीष मिश्रा

मेष: मीडिया या कम्युनिकेशन के क्षेत्र में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने के योग हैं।

वृषभ: आज का दिन आपका पूरा ध्यान अपने कार्य के प्रति केंद्रित रहेगा। हालांकि, पारिवारिक कार्यों में छोटी अड़चनें महसूस करेंगे। किसी महिला द्वारा सहयोग मिलेगा।

मिथुन: आज के दिन आपका साज सजावट या कुछ नया कार्य करने का मन करेगा। मन में उत्सुकता बढ़ेगी और कार्यों को सराहा जाएगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

कर्क:एक लीडर के रूप में खुद को प्रस्तुत कर सकेंगे।कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा। आप बहुत अच्छे तरीके से आगे उभर कर आएंगे और सफलता मिलेगी।

सिंह:अपने मन की बातें करने के लिए ये दिन बहुत बढ़िया है लेकिन आपका कार्य किसी भी प्रकार से आहत न हो इस बात का ध्यान रखें। पारिवारिक सुख मिलेगा।

कन्या:इस समय आपको भरपूर आर्थिक सहयोग मिलेगा। एक महिला मित्र के समर्थन से अधूरे कार्य पूरे होंगे। आज के दिन आपका मानसिक तनाव दूर होगा।

तुला:आज के दिन आपको धन लाभ मिल सकता है। किसी मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन में उत्साह रहेगा। पारिवारिक सहयोग से कार्य संपन्न होंगे।

वृश्चिक:आज का दिन विशेष रूप से आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। छोटे-छोटे काम आपके पूरे होंगे। कार्यों में सफलता के साथ मेहनत का फल भी मिलेगा।

धनु:आज का दिन निर्णय लेने के तौर पर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए परिजनों का सहयोग मिलेगा

मकर:आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में एक नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं। भविष्य से जुड़ी प्लानिंग करने में सफल रहेंगे।

कुम्भ:आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। आज के दिन आर्थिक लाभ मिलता नज़र आ रहा है लेकिन बहुत प्रचुर मात्रा में नहीं। किसी बात को लेकर निराश ना हों।

मीनऑफिस की ज़िम्मेदारी निभाने और घर से कार्य एंजॉय करने के लिए समय बहुत बढ़िया रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात संभव है। मन में प्रसन्नता रहेगी।

Leave a Reply