आशीष मिश्रा

मेष-आज के दिन आपको बेवजह का तनाव हो सकता है। आपमें से कई लोगों के विवाद भी बढ़ सकते हैं। पुराने विवाद खत्म करने का समय आ गया है। मानसिक तनाव से दूर रहें।

वृषभअपने काम के प्रति आपको चिंता सताएगी। फिलहाल आप कई चीजों में रिस्क ले रहे हैं। किसी प्रकार का नतीजा आज के दिन नहीं मिलेगा।

मिथुनमन में उदासीनता हो सकती है। हो सकता है कि आप अपने आपको बहुत अच्छी तरह व्यक्त नहीं कर पा रहे हों। काफी अकेलापन महसूस करेंगे।

कर्कजीवन के नए सफर की शुरुआत करने के लिए आप अग्रसर हैं। आपको लगेगा कि इस समय आप कोई रिस्क लेने जा रहे हैं। आप आगे बढ़ें, समय अनुकूल है।

सिंहमन में व्याकुलता बढ़ सकती है. किसी बात को लेकर मन में शोक रहेगा। आप में से कई लोगों को लगेगा कि आपके साथ जीवन विश्वासघात कर रहा है।

कन्यापरिवार के साथ एक खूबसूरत समय बिताएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपकी खुशी पहले से दोगुनी होगी और संबंध पहले से ज्यादा घनिष्ठ होंगे।

तुलासब कुछ होते हुए भी कुछ समय के लिए मन में मायूसी छा सकती है। आप अपने आपको काफी अकेला महसूस करेंगे। आपको लगेगा कि किस प्रकार परिस्थितियों से दूर जाया जाए।

वृश्चिकआप में से कई लोग स्थान परिवर्तन या यात्रा की सोच रहे हैं। लेकिन आपका विचार व्यर्थ जाएगा। आपके काम में गति आएगी और जीवन में अड़चनें दूर होंगी।

धनुछोटी उलझनें आपके मन को घेरकर रखेंगी। किसी बात की चिंता आपको ज़्यादा व्याकुल कर देगी। आपमें से कई लोगों के लिए तनावपूर्ण परिस्थिति बनी रहेगी।

मकरमानसिक संतुष्टि मिलेगी। कई दिनों से चल रही कोई प्रबल इच्छा पूर्ण होगी। मन में खुशी रहेगी और एक अच्छी खबर आपके दिन को बेहतर बनाएगी।

कुम्भआर्थिक फैसलों में आपको आराम मिलेगा। आर्थिक लाभ भी आपके लिए इस समय नजर आ रहा है। कुछ पुराने धन के आज मिलने का समय आ गया है।

मीनपरिवार से जुड़ी तमाम परेशानियां दूर होंगी। परिवार के साथ एक सुखद समय बीतेगा और एक दूसरे के प्रति ध्यान देने की भावना भी बढ़ेगी, समर्पण भावना बढ़ेगी।