आशीष मिश्रा

मेष-आज के दिन आपको किसी महिला द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यों में महिला मित्र या माता द्वारा लाभ मिल सकता है। भविष्य से जुड़े अहम फैसले लेंगे।

वृषभ-किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। छोटी बात बहुत बड़ी बन सकती है। आज के दिन विवादों के घेरे में रहेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन-आपके जीवन में इस समय गति आएगी और चीज़ें आगे बढ़ने लगेंगी। जीवन में गतिविधि आने से मन में प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क-आज के दिन आप जीवन की हर चीज़ को अपने नियंत्रण में ला सकते हैं। यदि आपने बहुत अच्छे से किसी चीज़ की प्लानिंग की है तो आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी।

सिंह-आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है। भविष्य को लेकर कोई अहम निर्णय न लें,साथी मित्रों से विशेष सतर्कता आवश्यक,धन लाभ सम्भव।

कन्या-जीवन के अगले पड़ाव तक पहुंचने के लिए आप अहम फ़ैसले ले पाएंगे। भविष्य से जुड़े निर्णय आपके सटीक और सफल रहेंगे। आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा।

तुला-घर-परिवार द्वारा आपको आराम मिलेगा। किसी भी प्रकार की पारिवारिक चिंता आपकी समाप्त होगी। पारिवारिक सहयोग आपके दिन को बेहतर बनाएगा।

वृश्चिक-आज के दिन कोई अच्छी खबर आपके दिन को शुभ बना देगी। किसी बात से आपके मन में उत्साह आएगा। घर-परिवार में खुशहाल माहौल बना रहेगा।

धनु-आज के दिन आप भविष्य को लेकर कोई अहम फ़ैसला कर सकते हैं। अधूरे कार्य पूरे होंगे। किसी मित्र से मुलाकात होने से मन में उत्साह रहेगा।

मकर-आपके जीवन में बदलाव का समय आ रहा है। अधूरे कार्य आपके पूरे होंगे और कार्यों को सराहा जाएगा। जीवनसाथी द्वारा पूर्ण समर्थन मिलेगा।

कुम्भ-किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जो बहुत सुखद रहेगी। आपके मन में एक अलग खुशी रहेगी। साथ ही कोई पुराना रिश्ता आपका दोबारा शुरू होगा।

मीन-आज के दिन आपको स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। किसी प्रकार का विश्वासघात न हो इस बात से सतर्क रहना चाहिए। संतान सुख मिलेगा।