सूचना और प्रसारण मंत्रालय के मंत्री प्रकाश जावेडकर ने बताया कि कल मतलब 3 मई से, रोज रात 9 बजे ‘श्रीकृष्ण’ कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। आज सुबह प्रकाश जावेडकर ने ट्वीट करके बताया कि

कल, रविवार 3 मई, से रोज रात 9 बजे देखें – भगवान श्री कृष्ण के महिमा की कथा – “श्री कृष्णा”, केवल @DDNational चैनल पर! जरूर देखे।

गौरतलब है कि आज ‘रामायण’ कार्यक्रम की समाप्ति हो रही है। जोकि लॉकडाउन के दिनों में दूरदर्शन चैनेल पर दूसरी बार प्रसारण किया जा रहा है। दूरदर्शन के नए जानकारी के मुताबिक दुनिया भर में 16 अप्रैल के एपिसोड को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा, जिसके बाद यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया। ‘रामायण’ शुरू होने के बाद दूरदर्शन की TRP बढ़ गई है। दर्शक इस शो को खूब प्यार दे रहे हैं। बढ़ती लोकप्रियता ने इस शो को टॉप 5 शो की सूची में शामिल करवा दिया है।

दूरदर्शन के दर्शकों के लिए ये अच्छी खबर है कि ‘रामायण’ शो खत्म हो जाने के बाद, उन्हें ‘श्रीकृष्ण’ शो देखने का मौका मिल रहा है।