पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आग्रह के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अम्फान चक्रवात के बाद पैदा हुई स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उनका स्वागत किया। ममता बनर्जी ने कोलकाता हवाई अड्डे पर कहा कि चक्रवात अम्फान को राष्ट्रीय आपदा मानना चाहिए। दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने प.बंगाल को तुरंत 1000 करोड़ रुपये दिए जाने का ऐलान किया। इसके साथ ही तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का भी ऐलान किया।
Rs. 2 lakhs would be given to the next of kin of the persons deceased and Rs 50,000 each to the persons who got seriously injured due to #CycloneAmphan in parts of West Bengal: PM Modi pic.twitter.com/ZrSYAPKscG
— ANI (@ANI) May 22, 2020
इस तूफान से अभी तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल प्रभावित है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इसके बाद उड़ीसा का दौर भी करेंगे। प्रधानमंत्री ने सभी प्रकार की मदद देने का आश्वासन दिया और कहा कि केंद्रीय टीम नुकसान को लेकर एक विस्तृत सर्वे करेगी जिसमें पुनर्वास और पुनर्निमाण कार्यो को ध्यान में रखा जाएगा।
#WATCH Dealing with #COVID19 requires social distancing whereas battling the #AmphanCyclone requires people to move to safer areas. Despite these contradictions, West Bengal under leadership of Mamata ji is fighting well. We are with them in these adverse times: PM pic.twitter.com/pBxjWTlZTq
— ANI (@ANI) May 22, 2020



















