राम मंदिर की तैयारियां जोरों पर हैं। देशभर से अलग-अलग नदियों के जल, मिट्टी और प्रतीक चिह्न मंगाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक पार्सल 3 अगस्त को अयोध्या पहुंचा। जिसमें अशोक सिंघल का अस्थि कलश जोधपुर से पहुंचा।
अशोक सिंघल के ही नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद ने राम मंदिर आन्दोलन के लिए देशव्यापी अभियान चलाया था। 2015 में अशोक सिंघल का देहांत दिल्ली में हो गया था। विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल राम मंदिर के पूरा जीवन संघर्षरत रहे। अब जब 5 अगस्त को राम मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम प्रधानमंत्री के हाथों सम्पन्न हो रहा है। तब अशोक सिंघल का अस्थि कलश विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर के कार्यकर्ताओं ने भेजा है।