शाम्भवी शुक्ला
अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन की शुरुआत आज से शुरू होगी। गणेश पूजन के साथ भूमि पूजन शुरू हो जाएगा। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
आज सुबह 9 बजे गणपति पूजन होगा। यह पूजन 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। जिसमें 21 पुजारी शामिल होंगे।
इसके बाद मंगलवार को रामर्चा पूजन होगा। इसमें छह पुजारी शामिल होंगे। इसके बाद 5 अगस्त को भूमि पूजन होगा। वहीं आज भूमि पूजन कार्यक्रम स्थल का भी पूजन होगा। साथ ही शांति से समारोह के संपन्न होने की कामना भी की जाएगी। कार्यक्रम को काशी विद्वत परिषद के आचार्य और अयोध्या के पुजारी कराएंगे।
दूसरी तरफ 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इसका जायजा लेने आज मुख्यमंत्री योगी अयोध्या पहुंच रहे हैं। शिक्षा मंत्री के निधन के कारण रविवार को यह दौरा रद्द कर दिया गया था। आज सीएम दोपहर में अयोध्या पहुंचेंगे और शाम तक रहेंगे। इस दौरान वे तैयारियों से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे।
कार्यक्रम को देखते हुए एसपीजी की टीम और लोकल पुलिस के बीच समन्वय बैठाने के लिए अधिकारी तैनात हैं। आए दिन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जाता है।