महंत नृत्य गोपाल दास ने अपने सम्बोधन की शुरुआत श्रीराम जय राम जय राम के साथ शुरु की। उन्होंने कहा कि सब पूछते थे मंदिर कब बनेगा। यह बहुत सुहावना समय आ गया है। करोडों हिन्दू राम भक्तों की इच्छा थी जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी हिन्दूओं की भावना है कि जल्द होना चाहिए। जल्द मंदिर निर्माण होना चाहिए। सभी की इच्छाओं का श्रीगणेश और शुभारंभ हो गया है। भक्तों की इच्छाओं की पूर्ति के लिए मोदी जी ने किया है। मंदिर का निर्माण का विश्व का निर्माण है।
उन्होंने अपने सम्बोधन के अंत में कहा कि जल्द से जल्द मंदिर निर्माण हो जाए जिससे भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाए।