अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए स्वामी जितेन्द्र नाथ भी अयोध्या पहुंच गए। स्वामी जितेन्द्र नाथ को ट्रस्ट की तरफ से आमंत्रित किया गया है।

स्वामी जितेन्द्र नाथ श्री देव मठ अंजनि ग्राम जिला, अमरावती महाराष्ट्र, पीठ से ताल्लुक रखते हैं। कारसेवक पुरम पहुंच कर वो ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मिले जिसके बाद वो अयोधा में अपने निवास स्थान अहिल्याबाई मार्ग पर चले गए।