आज NSUI की काशी हिन्दू विश्वविद्यालय इकाई ने सोशल डिस्टैनसिंग का पालन करते हुए प्रदेश में हुए 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में NSUI BHU इकाई के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह,जगन्नाथ दुबे,आलोक रंजन,विकास कुमार चौबे विशाल और अन्य सदस्यगणों ने भागीदारी की। सदस्यों ने परीक्षा में हुए घोटाले के विरद्ध रोष और दुःख जताया। शिक्षक भर्ती पक्रिया में हुए व्यापक भ्रष्टाचार के कारण अभ्यर्थियों के मन मे बहुत पीड़ा और रोष है। इकाई उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ने अभ्यर्थियों की पीड़ा को उजागर किया और कहा की सरकार ने किसानों और गरीब वर्ग के विद्यार्थियों के सपनों को बेचने का दुष्कृत्य किया है जिसके भविष्य में गम्भीर परिणाम होंगे। शोध विद्वान जगन्नाथ दुबे ने शिक्षक भर्ती घोटाले को देश की चरमराती लोकतांत्रिक व्यवस्था का सबसे व्यापक उदाहरण बताया,इकाई के सदस्य विशाल ने शिक्षक भर्ती की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जाँच करवाने की मांग राज्य सरकार से की।