पश्चिम बंगाल के हेमताबाद में भाजपा के विधायक का रस्सी से लटकता हुआ शव मिला। उनका शव एक दुकान के बरामदे में लटकता हुआ मिला। खबर के मुताबिक उत्तर दिनाजपुर में आरक्षित सीट हेमताबाद से भाजपा के देवेंद्र नाथ रे विधायक थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

इस घटना पर भाजपा ने सत्ताधारी दल टीएमसी पार्टी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता सरकार में गुंडाराज और कानून की विफलता का आरोप लगाया।

वहीं, इस मामले में रायगंज के एसपी सुमित कुमार ने कहा, मृतक विधायक के जेब से एक सुसाइड नोट मिला है,जिसमें मौत के लिए तीन लोगों के लिए कसूरवार ठहराया गया है। इस बारे में विस्तृत जांच की जा रही है।

इस मामले में भाजपा बंगाल का कहना है कि विधानसभा को पहले मारा गया फिर लटकाया गया।

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि हम हेमताबाद के विधायक के मौत की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। तृणमूल कांग्रेस इस मौत के पीछे है और उसने इसे सुसाइड का रूप दिया है।

देवेंद्र रे पिछले साल भाजपा में शामिल हुए थे

देवेंद्र रे पिछले साल सीपीएम से भाजपा में शामिल हुए थे। वो 2016 में CPM के टिकट पर उत्तर दिनाजपुर में आरक्षित सीट हेमताबाद से विधायक चुने गए थे। 2019 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।