ANI

कोरोना संकट की मार झेल रहे भारत में मानसून के आगमन को लेकर एक चिंताजनक खबर आई है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार शाम 6:30 बजे भयंकर तूफान ने तबाही मचा दी इस तूफान में दर्जनों घरों के छत उड़ गए और बड़ी संख्या में कई जगहों पर पेड़ भी गिरे जिसके कारण लोगों की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।
कई लोगों की छत गिरने के कारण लोगों को क्षति पहुंची है उन्हें मौके पर अस्पताल पहुंचाया गया।
कलेक्टर साहब के निर्देश अनुसार जिन लोगों को क्षति पहुंची है और घर का नुकसान हुआ है उनको तत्काल सहायता राशि दी जाएगी।