केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को देश के सभी जिलों को ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में बांटा। देश के वे सभी जिलें जिनमें बीमारी के मामले लगातर सामने आए हैं वो इलाके रेड यानी लाल और नारंगी जोनों में रखे गए हैं। देश में 130 जिलों को रेड ज़ोन में रखा गया है। 284 ऑरेंज जोन के तहत और 319 जिलों को ग्रीन ज़ोन में रखा गया है।
319 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। ऑरेंज और रेड ज़ोन में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगा। लेकिन ग्रीन ज़ोन में बड़ी आर्थिक गतिविधियों के लिए मंत्रालय द्वारा छूट दे दी गई है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को निर्देश जारी कर यह कहा, कि ग्रीन ज़ोन वाले क्षेत्रों में बसें चल सकेंगी, लेकिन उन बसों की क्षमता 50 फीसद से ज्यादा नहीं होगी। और इसी तरह डिपो में भी 50 फीसद से ज्यादा कर्मचरियों को काम करने की इजाज़त नहीं होगी। सैलून और नाई की दुकाने के साथ दूसरी जरूरी सेवाओं और सामान मुहैया कराने वाले सभी संस्थान भी 4 मई से खुल जाएंगे। मॉल, जिम, सिनेमा हॉल, कॉम्प्लेक्स आदि बंद रहेंगे।
Ministry of Home Affairs has issued an order under the Disaster Management Act, 2005 to further extend the #lockdown for a further period of two weeks beyond May 4 pic.twitter.com/o0ubQUx9m3
— ANI (@ANI) May 1, 2020
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी तक कुल 8,888 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 25.37% दर हो गई है। वर्तमान में कोरोना मामलों की संख्या 35,043 है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या में 1,993 की वृद्धि दर्ज की गई है।
बिहार में कोरोना का आतंक:
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को ही बिहार के स्वास्थ्य मंत्री, मंगल पांडेय के साथ कोरोना महामारी की स्थिति का जायजा लेने के लिए भी बैठक की। इस बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और केंद्र और राज्य दोनों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बिहार में कोरोना के 16 नए मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 466 हो गयी।
बिहार में सबसे अधिक मामलें मुंगेर में आये हैं यहां संक्रमितों की संख्या 95 है, रोहतास में 51, पटना में 44, बक्सर में 51, नालंदा में 37, सिवान में 30, गोपालगंज एवं कैमूर में 18, भोजपुर में 12, बेगूसराय में 11, औरंगाबाद में आठ, गया, सीतामढी और सारण तीनों जगह 6 मामलें, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में पांच-पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका एवं वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा में दो तथा पूर्णिया, अररिया एवं शेखपुरा में 2 मामले देखने को मील हैं।