लाकडाउन के कारण पूरा देश रूक सा गया है। इस बीच देश भर के अलग-अलग हिस्सों से लोगों की मदद की तस्वीर सामने आ रही है। जहां लोग ज़रूरतमंदों की मदद कर रहें हैं। ऐसी ही एक तस्वीर आई है जम्मू जिला के विशनाह विधान सभा के बहादुर खान गांव से। जहां पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा ने जरूरतमंदो के बीच राशन वितरित किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि “जब से लाकडाउन शुरू हुआ है तब से विशनाह विधान सभा में 5,500 लोगों को राशन दिया जा चुका है। इसके साथ लोगों को मास्क और सैनेटाइजर भी दिया गया। साथ ही सबसे आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा जा रहा है।”
प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा से ने अबतक Pm Care फंड में 15 लाख रूपये का सहयोग दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि भाजपा प्रदेश नेतृत्व को दे दिया गया है।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित 50 लोग मौजूद रहे।