जिले में 17 साल की एक लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना सामने आई है।आरोपियों ने उसके शरीर पर कई जगह सिगरेट से दाग किए हैं। पीड़ित बालिका का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मुख्य आरोपी अर्जुन पास के ही गांव का है।
इस पूरे मामले पर प्रियंका गांधी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है बुलंदशहर, हापुड़, लखीमपुर खीरी और अब गोरखपुर।लगातार इस तरह की घटनाओं से यह साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है। अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है। उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की विभत्स से विभत्स घटनाएं घटती जा रही है।
प्रियंका ने कहा कि पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहे हैं और ना ही उचित कार्यवाही कर पा रहे। उन्होंने सरकार का घेराव करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की समीक्षा करें और महिलाओं की सुरक्षा संबंधित हर कदम गंभीरता से उठाएं।
बालिका की मां ने पुलिस को बयान दिया है कि उनकी बेटी शुक्रवार की रात 8:00 बजे दरवाजे के सामने स्थित हैंडपंप से पानी भरने गई। इस दौरान डेहरीभार गांव का अर्जुन निषाद अपने एक साथी के साथ पहुंचे। काफी देर हो जाने पर वह नहीं लौटी तो घरवालों ने तलाश शुरू की।
पीड़िता की मां का कहना है कि सुबह मंदिर के पास खंडहर में उसके बेहोशी की हालत में बड़े मिलने की सूचना मिली। जानकारी है कि बालिका अर्धनग्न अवस्था में पाई गई। इसके साथ ही उसके शरीर पर सिगरेट से जलने के दाग भी मिले।