तस्वीर: रक्षा मंत्रालय आफिस

भारतीय वायुसेना के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। आज दोपहर 5 लड़ाकू विमान अम्बाला एयरबेस पहुंचे। ये सभी लड़ाकू विमान फ्रांस से खरीदे गए हैं। राफेल विमानों को रिसीव करने अंबाला एयरबेस पर एयरफोर्स चीफ आरकेएस भदौरिया मौजूद रहे।

राफेल यूएई के समयानुसार सुबह 7 बजे वहाँ से भारत के लिए उड़ान भरा था जिसके बाद INS कोलकाता ने सभी विमानों का स्वागत किया।

राफेल विमानों की लैंडिंग को देखते हुए आसपास के इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। साथ छतों पर खड़े होकर फोटोग्राफी भी प्रतिबंधित कर दिया है।