प्रतीकात्मक तस्वीर ( ट्रिब्यून इंडिया)

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बड़ा रेल हादसा होने से 16 प्रवासी मज़दूरों की मौत हो गई है। जबकि 5 लोगों का इलाज सिविल अस्पताल औरंगाबाद में चल रहा है। घटना आज सुबह की है जब प्रवासी मजूदर अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी प्रवासी ट्रेन की पटरियों पर सो गए थे जिसके कारण मालगाड़ी की चपेट में आ गए। रेलवे की तरफ से आधिकारिक बयान कहा गया है कि जब लोको पायलट ने मजूदरों को ट्रैक पर देखा उसके बाद गाड़ी रोकने का प्रयास किया लेकिन मजूदर दुर्घटना के शिकार हो गए। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। यह घटना बदनापुर और कर्मड स्टेशन के बीच हुआ।

कोरोना संकट के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार मजदूरों का पलायन जारी है। अलग-अलग राज्य प्रवासी मजूदरों को वापस लाने की व्यवस्था कर रहें हैं। इसके बावजूद भी देश के बड़े हिस्से में मजदूर पैदल अपने घरों तक जा रहे है।

कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित

देश में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 हजार के पार है। वही अकेले महाराष्ट्र में 17,974 लोग अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 3,301 लोग स्वस्थ हो घर जा चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या भी महाराष्ट्र में 6,94 हो गई है।