स्रोत - गूगल

आज रात मे चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण आज रात में 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा, जो सुबह 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि यह एक आंशिक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। चूंकि जून की पूर्णिमा को स्ट्रॉबेरी मून भी कहा जाता है। इस कारण ये चन्द्र ग्रहण स्ट्रॉबेरी चंद्रग्रहण कहलाएगा।

क्या होता है उपछाया ग्रहण?

5 जून को लगने वाला ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण के शुरू होने से पहले चंद्रमा धरती की उपछाया में प्रवेश करता है। जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश किए बिना ही बाहर निकल आता है तो उसे उपछाया ग्रहण कहते हैं। चंद्रमा जब धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है, तभी उसे पूर्ण रूप से चंद्रग्रहण माना जाता है। उपछाया ग्रहण को वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं माना जाता है। ज्योतिष में भी उपछाया को ग्रहण का दर्जा नहीं दिया गया है।
खास बात ये है कि भारत के लोग भी इस ग्रहण को देख पायेंगे। इस दौरान चांद के आकार में कोई अंतर नहीं आएगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण चांद के आगे एक धुंधली सी छवि देखने को मिलेगी।

Leave a Reply