राजेन्द्र गोयल || Photo Credit-VVS Laxman Twitter ||

दिग्गज स्पिनर राजेन्द्र गोयल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वो 77 साल के थे। राजेन्द्र गोयल का जन्म हरियाणा के जींद में 20 सितम्बर 1942 को हुआ था। वो लम्बे समय से कैंसर का इलाज करवा रहे थे।
राजेन्द्र गोयल के नाम पर रणजी ट्राफी में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकार्ड दर्ज है। राजेन्द्र गोयल अपने 27 साल के क्रिकेट जीवन में 18.58 की औसत से 750 विकेट लिए थे। आज भी उनके रिकार्ड को तोड़ नहीं सका है।
उन्होंने हरियाणा,दिल्ली,पंजाब और पटियाला की तरफ से खेलते हुए ये विकेट लिए। राजेन्द्र गोयल 44 साल की उम्र तक क्रिकेट खेलते रहे।

राजेन्द्र गोयल के निधन पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दुख प्रकट किया। वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज VVS Laxman ने ट्वीट करते हुए लिखा ” राजन्द्रे गोयल जी के निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है।”