स्रोत - जागरण

भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शर्मा का जन्म बनसोद, नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। अपना 33वां जन्मदिन मना रहे रोहित की प्रतिभा और कौशल का तो हर कोई कायल है। उन्होंने खूब उतार-चढ़ाव झेले हैं। एक वक्त तो ऐसा भी आया था जब वह वन डे में भी रनों के लिए तरस गए। परंतु सब्र का फल मीठा होता। शायद यह बात रोहित को भी समझ आ गई थी। 2019 विश्व कप में रोहित वर्ल्ड कप इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने इस टूर्नामेंट के किसी एक एडिशन में सबसे ज्यादा 5 शतक बनाए हो।
दुनिया के सबसे विस्फोटक ओपनर में गिने जाने वाले रोहित के नाम ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड है जिसे सोचना भी मुश्किल लगता है। क्रिकेट के हर फॉर्मेट में रोहित बड़ी पारियों के लिए मशहूर हैं।स्रोत -एनडीटीव

यादगार टी20 के 4 शतक

टी20 क्रिकेट में भी इस बल्लेबाज ने ऐसा कमाल किया था जिसे आज तक कोई प्लेयर नहीं कर पाया। रोहित ने टी20 में चार शतक बनाए है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2015 में रोहित ने धर्मशाला में पहला शतक बनाया था। इंदौर में 2017 में रोहित के बल्ले से दूसरा टी20 शतक श्रीलंका के खिलाफ आया। जो सच में एक यादगार पल साबित हुआ था।

वर्ड कप में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले

अपने करियर में अभी तक दो वर्ल्ड कप खेलने वाले रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक शतक ठोकने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। रोहित और सचिन तेंडुलकर वर्ल्ड कप में 6-6 शतक जमा चुके हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने विश्व कप में अपने 6 शतक लगाने के लिए 6 वर्ल्ड कप खेले। वहीं रोहित ने अपने दूसरे वर्ल्ड कप में ही यह मुकाम हासिल कर लिया था।

स्रोत – विकिपीडिया

रोहित शर्मा की उपलब्धियां

  1. भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा को साल 2015 में भारत सरकार द्धारा क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  2. साल 2015 में रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच में शानदार शतक बनाने के चलते शानदार बल्लेबाज घोषित किया गया था।
  3. रोहित द्वारा वनडे मैच में डबल सेंचुरी लगाने के लिए उन्हें साल 2013 और 2014 के लिए बेस्ट वनडे बल्लेबाज भी घोषित किया गया था।
  4. साल 2019 में उन्हें ओडिआई क्रिकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रोहित शर्मा आज एक आइडियल के रूप में देखे जाते हैं। अपनी मेहनत और कामयाबियों के कारण वह ऐसे ही भविष्य में नजर आते रहेंगे।